Перейти к содержимому

Pashchimottanasana for beginners पश्चिमोत्तानासन कैसे करें

Yoga With Raman

0:00 / 0:00

Pashchimottanasana for beginners पश्चिमोत्तानासन कैसे करें

186 638 просмотров · 7 лет назад
Yoga With Raman
126 тыс. подписчиков
186 638 просмотров · 7 лет назад
नमस्कार मित्रों हरि ॐ🙏 आप सभी योगप्रेमियों का चैनल पर स्वागत है। इस वीडियो में मैंने पश्चिमोत्तानासन के बारे में बताया है। पश्चिमोत्तानासन योग में एक महत्वपूर्ण आसन माना जाता है। यह हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है तथा रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है। रीढ़ की हड्डी से निकलने वाली तंत्रिकाएं पश्चिमोत्तानासन के अभ्यास से स्वस्थ होती हैं। पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास मारे फेफड़ों को भी स्वस्थ रखता है तथा पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने में भी सहायक है। पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास महिलाओं के मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में भी काफी लाभकारी है। रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाकर यह हमारे शरीर में सक्रियता को बढ़ाता है। पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास करने के बाद कोई पीछे झुकने वाले आसन का अभ्यास करना चाहिए जैसे भुजंगासन, चक्रासन, धनुरासन आदि। जिन लोगों को पीठ में बहुत अधिक दर्द हो, कमर में दर्द हो, साइटिका हो या स्लिप डिस्क हो ऐसे लोगों को पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए। आध्यात्मिक दृष्टि से देखा जाए तो पश्चिमोत्तानासन चक्रों के जागरण में भी बहुत सहायक है क्योंकि इससे चक्रों की सूक्ष्म शक्तियां जागृत होती हैं #Call_on_9415703756_for_online_Yoga