शराब तस्करी में रंगे हाथ धराया थानेदार भेजा गया जेल
khulasa media
0:00 / 0:00
शराब तस्करी में रंगे हाथ धराया थानेदार भेजा गया जेल
11 525 просмотров · 5 л. назад
khulasa media
50,4 тыс. подписчиков
11 525 просмотров · 5 л. назад
www.khulasamedia.com
मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट
पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद भी पुलिस वाले की एक करतूत ने पुरे महकमे को शर्मसार कर दिया है . मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शपथ लेने वाले यह पुलिस वाले नही मान रहे हैं. यह मामला शुक्रवार की देर रात की है जहाँ मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की इलाके में एंटी लीकर टास्क फोर्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी में लदे 22 ड्रम कच्चा स्प्रिट जब्त किया .उसके बाद जब तलाशी शुरू हुई तो मुजफ्फरपुर के करजा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष पीएसआई बीके यादव और एक चौकीदार का बेटा शराब माफिया से डील करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया .जिसकी सूचना एंटी लिकर टास्क फोर्स द्वारा एसएसपी जयंत कान्त को दी गई. फोन पर पूछे जाने पर अधिकारियों को करजा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष ने कहा कि शराब की सूचना पर छापेमारी करने आए थे. बिहार पुलिस मैनुअल के अनुसार कोई भी थानाध्यक्ष दूसरे थाना क्षेत्र में छापेमारी या फिर किसी क्रिमिनल की गिरफ्तारी के लिए अपने बड़े अधिकारियों से इजाजत मिलने के बाद ही इलाके के थाना के सहयोग से कर सकते हैं .लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया . क्योंकि इस प्रभारी थाना अध्यक्ष को शराब माफिया से डील करनी थी इसलिए यह डील करने दूसरे के इलाके में थाना प्रभारी पहुँच गए थे .पर एंटी लीकर टीम के हत्थे चढ़ गए.
आपको बता दें कि गिरफ्तार एसआई बीके यादव पूर्व में भी सदर थाना में एक मवेशी को ले जा रहे व्यवसाई से भी लूटपाट और छिनतई मामले में वरीय अधिकारियों द्वारा निलंबित किए हो चुके थे .जिसमें मवेशी व्यवसाई ने यह आरोप लगाया था कि जबरन उनसे दो लाख छीना गया. उस दौरान भी पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गई थी. जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की थी. लेकिन इसके बाद भी बीके यादव को पोस्टिंग एक थाना के प्रभारी थानेदार के रूप में दे दी गयी और इस पुलिस वाले ने अपनी आदत नहीं छोड़ी. कहा जा सकता है कि पूर्ण शराब बंदी वाले बिहार में सुशासन बाबू के अधिकारी जहरीली शराब से लोगों की मौत और पुलिस कर्मियों की शहादत की परवाह किए बगैर सिर्फ अपने जेब को भरने में लगे थे .
बहरहाल शराब माफिया से डील करते रंगे हाथों पकडे जाने के बाद इनको गिरफ्तार कर लिया गया . मामले पर पूछे जाने पर नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने कहा कि सदर थाना इलाके में शराब का कंसाइनमेंट पकड़ा गया जिसमें चालक द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि करजा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष भी उस दौरान मौके पर थे जिन्हें भी हिरासत में लेकर पूछ ताछ शुरू की गई जिसके बाद मामला संदेहास्पद देखता हुआ प्रतीत हुआ तो डिटेन कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई होगी वही पूछे जाने पर डीएसपी नगर कहा कि पूर्व में भी उक्त पदाधिकारी द्वारा जिले के सदर थाना इलाके में एक मवेशी व्यवसाई से दो लाख लूटपाट मामले में कार्रवाई हुई थी आगे भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू है. वही मुजफ्फरपुर के सीनियर एसपी ने कहा की शराब जहाँ पकड़ी गयी वहाँ सब इंस्पेक्टर मौजूद थे लिहाजा उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है .
बहरहाल शराब बंद बिहार में पुलिस के थाना प्रभारी की गिरफ्तारी से महकमे में भूचाल आ गया है.
आप हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब कीजिये और देखते रहिये खुलासा. आप हमें खबर भी भेज सकते है हमारे नंबर पर. नंबर है -06127966001
Follow us on Social Network :
/ खुलासा
https://www.khulasamedia.com
/ khulasamedia
/ khulasamedia
KHULASA MEDIA
HOUSE NO – AB - 47
SK PURI
BOARING ROAD
PATNA – 800001
CONT – 06127966001
WHATSAPP- 9430021703
~-~~-~~~-~~-~
Please watch: "#KhulasaMedia : Bihar के दुल्हनों के हाथों में सजेंगी शराब के बोतल से बनी चुड़िया"
• #KhulasaMedia : Bihar के दुल्हनों के हाथों...
~-~~-~~~-~~-~