Перейти к содержимому

बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 5 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi

बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल

0:00 / 0:00

बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 5 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi

27 205 просмотров · 1 г. назад
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
55,8 тыс. подписчиков
27 205 просмотров · 1 г. назад
➡️ बिंग को और देखने के लिए सब्सक्राइब करें: https://bit.ly/BingHindi ⬅️ 00:00 फ़्लॉप कहाँ है? लंच का समय हो गया है! सूला और आमा लंच के लिए बिंग के घर आई हैं, लेकिन गाजर ख़त्म हैं इसलिए फ़्लॉप को गाजर लेने के लिए दुकान पर जाना पड़ता है। बिंग को फ़्लॉप की बहुत याद आती है और आमा और सूला बिंग को बेहतर महसूस कराने की कोशिश करती हैं। लेकिन फ़्लॉप को ढूँढते समय लेटरबॉक्स से बिंग की उंगली में चोट लग जाती है, और जब आमा फ़्लॉप को फोन करने की कोशिश करती है तो पता चलता है कि फ़्लॉप ने अपना फोन घर पर ही छोड़ दिया है। फ़्लॉप के घर आने का इंतज़ार करते समय बिंग क्या करेगा? 06:33 बढ़ना कोको और बिंग, फ़्लॉप के साथ लंबाई की लकीर खींचकर देख रहे हैं कि वे कितने लंबे हो गए हैं। कोको बिंग को फिर से नापना चाहती है जब वह शेल्फ पर अपने कागज़ी हवाई जहाज़ तक नहीं पहुंच पाता है। बिंग और कोको को पता चलता है कि नई लंबाई की लकीर पहले की तुलना में बहुत नीचे है! क्या बिंग नीचे बढ़ गया है? 13:06 ज़्यादा नहाने का समय हो गया है! बिंग और फ़्लॉप बुलबुले वाला पानी तैयार कर रहे हैं और जब फ़्लॉप देख नहीं रहा होता, बिंग थोड़ा और बुलबुले वाला साबुन उसमें डाल देता है... और फिर थोड़ा और.... और फिर थोड़ा और, जब तक कि बुलबुले बिलकुल ऊपर तक नहीं आ जाते! बिंग जब टब में घुसता है तो उसे एहसास होता है कि वह बैठ नहीं सकता क्योंकि वहाँ बहुत सारे बुलबुले हैं। 19:39 वू वू नाश्ते का समय हो गया है! बिंग अपनी तेज़ चलने वाली कार से खेल रहा होता है जब गलती से वे दोनों क्रिस्पो को रसोई की ज़मीन पर गिरा देते हैं और कर देते हैं फैलू। बिंग और फ़्लॉप वू वू की मदद से उन्हें साफ़ करते हैं, और तभी अचानक बिंग की कार गलती से क्रिस्पो के साथ वू वू के पेट में चली जाती है! 26:12 कार पार्क बिंग फ़्लॉप के साथ अपना कार पार्क वाला खेल खेलना चाहता है, लेकिन चार्ली आया हुआ है और वह गलत तरीक़े से उसे खेलता रहता है। बिंग को यह पसंद नहीं आता, इसलिए फ़्लॉप चार्ली को साथ लेकर चार्ली खेल खेलने के लिए रसोई में जाने का सुझाव देता है। लेकिन इसका मतलब यह है कि बिंग को ख़ुद अकेले ही अपना खेल खेलना पड़ेगा... बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 5 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi | बच्चों के लिए कार्टून ***** बिंग से संबंधित और देखें:: ▶️ बिंग: फुल एपिसोड: https://bit.ly/BingHindiEpisodes ▶️ बिंग: फुल एपिसोड का संकलन: https://bit.ly/BingHindiEpisodeCompil... ▶️ बिंग: कहानियाँ: https://bit.ly/BingHindiStories ▶️ बिंग: सर्वश्रेष्ठ अंश: https://bit.ly/BingHindiBestBits #बिंगहिन्दी #बिंगएपिसोड #storiesinhindi #binginhindi ***** बिंग के ऑफ़िशियल हिन्दी यूट्यूब चैनल – जो की बिंग, सूला, फ़्लॉप, पैंडो और उनके सभी दोस्तों का घर है – में आपका स्वागत है। बिंग एक प्री-स्कूल बच्चा है जिसे अपने दोस्तों के साथ खेलना बहुत पसंद है। उसे नयी-नयी चीजें आज़माना पसंद है, और उसमें ज़िंदगी को जानने की ललक है। बिंग जिज्ञासु, नेक और ईमानदार बच्चा है, और क्योंकि वह उम्र में अभी छोटा है, वह अक्सर चीज़ों को पहली बार अनुभव कर रहा होता है। यह सच है की कभी-कभी उसको छोटी-मोटी टक्कर, या छलकाव, या अचानक से आयी हुई निराशा का सामना करना पड़ता है। और ऐसे मौक़ों पर यह आमतौर पर बिलकुल साफ़ पता लगता है कि वह क्या महसूस कर रहा है। बिंग के साथ है फ़्लॉप, जो धैर्य, विनम्रता और दयालुता लाता है, और जो हमेशा चीजों को बेहतर बनाता है। बिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार-विजेता टीम द्वारा, शिक्षा विशेषज्ञ और बाल-विकास विशेषज्ञों के सहयोग के साथ, लिखा और निर्मित किया गया है। यह शृंखला जीवन के छोटे-छोटे पलों की बड़ी कहानियों पर केंद्रित है, और छोटे बच्चों को स्वस्थ सामाजिक और भावनात्मक विकास का आनंद लेने में मदद करने के लिए रचित की गयी है। ➡️ वेबसाइट: https://www.bingbunny.com ➡️ Instagram:   / bingbunny   ➡️ Facebook:   / bingbunny   © ACAMAR FILMS LIMITED