त्योहारों में कैसे संभलेगा Traffic? अतिक्रमण और No Parking में गाड़ियों का कब्जा! Rewa Ground Report
Shabd Sanchi Vindhya
0:00 / 0:00
त्योहारों में कैसे संभलेगा Traffic? अतिक्रमण और No Parking में गाड़ियों का कब्जा! Rewa Ground Report
455 просмотров · 8 ч назад
Shabd Sanchi Vindhya
47,1 тыс. подписчиков
455 просмотров · 8 ч назад
दीपावली और धनतेरस का त्योहार नजदीक है। ऐसे में शहर में बाजारों में भीड़ बढ़ना तय है। त्योहारों के दौरान लोगों को जाम और यातायात की परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस और नगर निगम कितने तैयार हैं? इसकी पड़ताल करने के लिए शब्दसांची (Shabd Sanchi) की टीम ग्राउंड पर उतरी।
इस Ground Report में हमने रीवा के सराफा मार्केट, घोड़ा चौराहा, सिरमौर चौराहा और कॉलेज चौराहे का जायजा लिया।
सराफा मार्केट और घोड़ा चौराहे पर जगह-जगह हाथ ठेले और अतिक्रमण देखने को मिला। डिवाइडर के किनारे गाड़ियां खड़ी मिलीं। हैरानी की बात यह रही कि 500 रुपये जुर्माने वाले नो पार्किंग बोर्ड के नीचे भी कई वाहन पार्क थे। आसपास पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद कार्रवाई होती नजर नहीं आई। वहीं सिरमौर चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग जोन होने के बावजूद सड़क पर नो पार्किंग क्षेत्र में चार पहिया वाहन खड़े मिले। कॉलेज चौराहे पर भी दुकानों का सामान सड़क तक फैला हुआ दिखाई दिया, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अब सवाल यह है कि जब त्योहारों से पहले ही शहर की सड़कों का यह हाल है, तो दीपावली और धनतेरस की भीड़ के दौरान रीवा का यातायात कैसे संभलेगा? क्या यातायात पुलिस और नगर निगम समय रहते व्यवस्था सुधारेंगे? देखिए Shabd Sanchi की यह Ground Report और जानिए रीवा शहर की यातायात व्यवस्था की हकीकत।
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel को Subscribe जरूर करें।
#Rewa #RewaNews #Diwali2026 #Dhanteras2026 #RewaTraffic #RewaGroundReport #RewaSarafaMarket #RewaGhodaChauraha #RewaSirmourChauraha #RewaCollegeChauraha #RewaTrafficPolice #NagarNigamRewa #ShabdSanchi