गीत सुमनांजली रक्षाबंधन विशेष वैयक्तिक गीत शतरंगी रंगो से रंजित राखी के ये धागे
netra phadke
0:00 / 0:00
गीत सुमनांजली रक्षाबंधन विशेष वैयक्तिक गीत शतरंगी रंगो से रंजित राखी के ये धागे
277 просмотров · 8 дней назад
netra phadke
117 подписчиков
277 просмотров · 8 дней назад
90 दिनी नऊ जणी 90 गाणी ऐकू साऱ्याजणी
शतरंगी रंगो से रंजीत राखी के ये धागे
प्रेरित करते हरपलं रहना बडते आगे आगे || धृ ||
कोमल बंधन स्नेह रज्जू का प्रतीक मंगलता का
करता आवाहन मानव को जीवन धन्य बनाना
ध्येयपूर्ती के लगन निरंतर हृदय हृदयमें लागे ||१||
राष्ट्र ऐक्य हित युग विवेकने ली वांछित अंगडाई
दिव्य मार्ग पर पदन्यासको सिद्ध हुई तरुणाई
सत्य सुमंगल संकल्पों के सपने है अब आगे ||२||
तुम्ही शपथ है भानू रश्मी की पावन बलिदानों की
धरती मे सोये संचित चिर आनोंकी मानोंकी
लो पतवार सम्हालो क्षणमें विघटन आंधी भागे ||३||
झंझाओंकी वातायन में नही उलझना क्षण भी
चक्रव्यूह सी गूढ गती में सदा सम्हलना अब भी
हिंदूओ में प्रदीप्त करने ऐक्य प्रीत की ज्योती
भेज रही हूं प्रेरक तारक राखी के ये धागे ||४||