आनंदपुर साहिब से भाखड़ा डैम तक बारिश में यात्रा | रात में पहुंचे होशियारपुर Punjab EP 05
Kartavya Path
0:00 / 0:00
आनंदपुर साहिब से भाखड़ा डैम तक बारिश में यात्रा | रात में पहुंचे होशियारपुर Punjab EP 05
136 просмотров · 7 дней назад
Kartavya Path
233 подписчика
136 просмотров · 7 дней назад
Bharat Yatra 23
आनंदपुर साहिब के पावन गुरुद्वारे में लंगर छकने के बाद हमारी भारत यात्रा आगे बढ़ती है होशियारपुर की ओर।
इस सफर में हमें नांगल डैम, भाखड़ा डैम और गोबिंद सागर झील के खूबसूरत नज़ारे देखने का अवसर मिलता है। रास्ते में मौसम खराब हो जाता है और बारिश से बचने के लिए हमें रेनकोट पहनकर आगे बढ़ना पड़ता है। पहाड़ों के बीच से गुजरते हुए यह सफर खूबसूरत भी है और चुनौतीपूर्ण भी।
नांगल डैम और भाखड़ा डैम के आसपास सुरक्षा नियमों के कारण हम प्रतिबंधित स्थानों पर वीडियो या फोटो नहीं बनाते। इसके बाद हम गोबिंद सागर झील के सेल्फी व्यूपॉइंट पर पहुँचते हैं, जहाँ का नज़ारा मन मोह लेता है।
वहाँ से आगे बढ़ते हुए हम महतपुर पहुँचते हैं। शाम होने पर नाश्ता करते हैं और अपने Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करते हैं। इसके बाद पहाड़ी रास्तों से होते हुए होशियारपुर की ओर निकल पड़ते हैं।
लेकिन इस यात्रा का सबसे खूबसूरत हिस्सा अभी बाकी था। होशियारपुर पहुँचने से पहले हमारी मुलाकात अरुण अग्निहोत्री जी से होती है। वे जिस अपनापन से हमारा स्वागत करते हैं, भोजन कराते हैं और हमें रैन बसेरे तक छोड़ने जाते हैं, वह यादगार अनुभव बन जाता है।
अब इस यात्रा का अगला पड़ाव है पठानकोट, जहाँ हम आगे बढ़ेंगे कैप्टन गुरुबचन सिंह सलारिया (PVC) के पैतृक गाँव जंगल की ओर
#AnandpurSahib #BhakraDam #NangalDam #GobindSagarLake #Hoshiarpur #Punjab #olaelectric