Перейти к содержимому

Muzaffarnagar में युवक की गोली मारकर की हत्या, गांव के रास्ते पर पड़ा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Satya Sakshi

0:00 / 0:00

Muzaffarnagar में युवक की गोली मारकर की हत्या, गांव के रास्ते पर पड़ा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

3 409 просмотров · 2 дня назад
Satya Sakshi
854 подписчика
3 409 просмотров · 2 дня назад
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के रायपुर नंगली गांव में रविवार को 40 वर्षीय प्रवीण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के रास्ते पर पड़ा मिला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने रास्ते पर प्रवीण कुमार का शव पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस के अनुसार प्रवीण को दो गोलियां मारी गई थीं। घटनास्थल के पास बाइक भी खड़ी मिली। सूचना पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। गांव के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस रंजिश समेत हत्या से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अज्ञात हमलावरों के संबंध में भी सुराग जुटाए जा रहे हैं। #muzaffarnagar #khatauli #viralvideo #upnews #uppolice #muzaffarnagarnews