Lauki Milky Rice #lauki #rice #healthyfood
Mostly Veg
0:00 / 0:00
Lauki Milky Rice #lauki #rice #healthyfood
40 просмотров · 2 дн. назад
Mostly Veg
12 подписчиков
40 просмотров · 2 дн. назад
📝सामग्री (2 लोगों के लिए)
1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
½ कप चावल (10 मिनट भिगोए हुए)
1 कप कोकोनट मिल्क
1 कप पानी या आवश्यकतानुसार
½ छोटा चम्मच जीरा
4–5 काजू
1 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1–2 बड़े चम्मच तेल या घी
बारीक कटा हरा धनिया, सजाने के लिए
थोड़ी कुटी हुई लाल मिर्च (वैकल्पिक)
👩🍳 बनाने की विधि
सबसे पहले कुकर में तेल गर्म करेंगे। इसमें जीरा, अदरक, हरी मिर्च और काजू डालकर हल्का भून लेंगे।
अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालेंगे और कुछ मिनट तक भूनेंगे।
इसके बाद भीगे हुए चावल डालकर लगभग 2 मिनट तक अच्छी तरह भून लें।
अब इसमें पानी, कोकोनट मिल्क, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे।
कुकर का ढक्कन बंद करेंगे और मध्यम आँच पर एक सीटी आने तक पकाएँ। फिर गैस बंद कर दें और प्रेशर अपने आप निकलने दें।
कुकर का ढक्कन खोलकर चावल को हल्के हाथ से मिलाएँगे। ऊपर से हरा धनिया और थोड़ी कुटी हुई लाल मिर्च या कालीमिर्च डाल देंगे।
🥥 लीजिए, हमारा क्रीमी लौकी मिल्की राइस तैयार है!