Перейти к содержимому

जिला परिषद वार्ड-29 में गिर्राज प्रसाद विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जा रहे जनता के बीच

Headline News Channel

0:00 / 0:00

जिला परिषद वार्ड-29 में गिर्राज प्रसाद विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जा रहे जनता के बीच

453 просмотра · 9 дн. назад
Headline News Channel
130 подписчиков
453 просмотра · 9 дн. назад
जिला परिषद वार्ड-29 में गिर्राज प्रसाद का जनसंपर्क, ग्रामीण समस्याओं को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे कांग्रेस प्रत्याशी बारां राजस्थान में पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी क्रम में बारां जिला परिषद के वार्ड संख्या 29 से कांग्रेस प्रत्याशी गिर्राज प्रसाद गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। गिर्राज प्रसाद लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और एनएसयूआई के कोटा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई। वे किशनगंज ग्राम पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। पंचायत राज व्यवस्था में अपने अनुभव के आधार पर वे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। आदिवासी अंचल की समस्याओं को बना रहे प्रमुख मुद्दा गिर्राज प्रसाद के जनसंपर्क के दौरान आदिवासी अंचल में मूलभूत सुविधाओं की कमी और ग्रामीण समस्याओं के मुद्दे प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में आज भी कई लोग जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं। वे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जनता के बीच जा रहे हैं। उनका कहना है कि पंचायत राज व्यवस्था का अनुभव ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को समझने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। भाया दंपति को मानते हैं राजनीतिक गुरु गिर्राज प्रसाद अंता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया और जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। वे भाया दंपति के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कहते हैं। उनका कहना है कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वे क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। गिर्राज प्रसाद के अनुसार, उनके परिवार का भी पंचायत राजनीति से पुराना जुड़ाव रहा है। उनके दादाजी और पिताजी सरपंच रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2010 से सक्रिय राजनीति में हैं और इस दौरान उन्हें संगठन तथा ग्रामीण क्षेत्र की राजनीति को करीब से समझने का अवसर मिला है। किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना गिर्राज प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ढाई साल के कार्यकाल में सरकार किसानों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। उनका कहना है कि किसानों को पानी, बिजली और खाद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को चुनाव प्रचार का अहम हिस्सा बताया। कांग्रेस प्रत्याशी का कहना है कि बारां जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने जिला परिषद और पंचायत समितियों में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा भी किया। फिलहाल वार्ड संख्या 29 में गिर्राज प्रसाद का जनसंपर्क अभियान जारी है और वे ग्रामीणों से संवाद कर अपनी चुनावी प्राथमिकताएं रख रहे हैं।